फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनवमी के लिए अयोध्या आए महाकुंभ के फायर टेंडर, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों को परखा

Thu, 03 Apr 2025 05:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों को जायजा लिया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने बताया है कि रामनवमी पर्व के दौरान अयोध्या धाम में प्रयागराज महाकुंभ से मंगाए गए फायर टेंडर मुस्तैद किए जाएंगे। इसके माध्यम से अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम होंगे। उन्होंने बताया कि सरयू घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने बुधवार शाम को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में रामनवमी पर्व की तैयारी और व्यवस्थाओं की की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पेयजल और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएं। होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को हर तरह की सहूलियत मिले।

रामनवमी मेला क्षेत्र के साथ सरयू घाटों पर सफाई की विशेष व्यवस्था हो। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर ली जाए। यातायात व्यवस्था को भी बेहतर रखा जाए। कृषि मंत्री ने बताया कि बाहर के जिलों से पुलिस फोर्स आ गई है। इन्हें भीड़ वाले स्थान पर तैनात किया जाए। 
विज्ञापन


वक्त संपत्तियों को बचाने के लिए लाया गया कानून : सूर्य प्रताप शाही 
एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर बेचा जा रहा था। इसे नियंत्रित करने के लिए कानून लाया गया है। अब वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग नहीं हो पाएगा। वक्फ बोर्ड से जुड़े लोग अपने निजी स्वार्थ में इसका दुरुपयोग कर रहे थे  उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के हर अच्छे प्रयास का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल विरोध करते हैं। इनका काम अराजकता पैदा करना है।

समाजवादी पार्टी का नारा रहा है जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है। वह इसी सिद्धांत पर अमल करवाना चाहते हैं। मोदी और योगी की सरकार में ऐसा नहीं चलेगा। कानून के राज की स्थापना होगी। कानून सबके लिए बराबर होगा। किसी को मनमानी करने का अधिकार नहीं मिलेगा। रामनवमी की तैयारी बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ केके सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें