फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी मानहानि केस में गवाह की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, नहीं पेश हुआ गवाह

Thu, 03 Apr 2025 04:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में परिवादी पक्ष की ओर से गवाह पेश नहीं किया गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार को एक बार फिर सुनवाई टल गई। एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान परिवादी पक्ष की ओर से गवाह पेश नहीं किया जा सका जिसके चलते अब अगली सुनवाई की तिथि 15 अप्रैल तय की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक अभद्र टिप्पणी की थी जिससे वे आहत हुए। करीब पांच साल चली कानूनी प्रक्रिया के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके चलते दिसंबर 2023 में अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया जहां उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी गई थी।

 

ये भी पढ़ें - वक्फ बिल राज्यसभा में पास हुआ तो कोर्ट जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, नीतीश-नायडू पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें - वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी में 98 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया। कई तारीखों के बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी अदालत में पेश हुए और उन्होंने अपने बयान में स्वयं को निर्दोष बताया। उनका कहना था कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। इसके बाद अदालत ने वादी पक्ष को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया लेकिन बार-बार सुनवाई टलती रही। 2 जनवरी को जिरह पूरी नहीं हो सकी जबकि 10 और 22 जनवरी को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


30 जनवरी को राहुल गांधी के वकील की अस्वस्थता के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। आखिरकार 11 फरवरी को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने परिवादी से जिरह की। इसके बाद अन्य गवाहों से जिरह के लिए तीन बार से नई तिथियां तय की जा चुकी हैं लेकिन सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई। अब 15 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की गई है जिसमें राहुल गांधी के अधिवक्ता गवाह से जिरह करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें