फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bahrti: बरात घर व रैन बसेरा में ठहरेंगे अभ्यर्थी, 19 से 29 दिसंबर तक चलेगी अग्निवीर भर्ती

Mon, 18 Dec 2023 12:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

Agniveer Bharti in Amethi: अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चलेगी। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए 13 जिलों के करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती के लिए स्टेडियम में की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 19 दिसंबर से शुरू होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर तैयारी तेज कर दी गई। अभ्यर्थियों को निशुल्क ठहराने के लिए शहर स्थित बस स्टेशन के पास रैन बसेरा, आवास विकास कॉलोनी स्थित बरातघर, स्टेडियम के समीप स्थित पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन


शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चलेगी। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए 13 जिलों के करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - खून से भगत सिंह की फोटो पर टीका करता था सागर, मां की ये बातें सुन पुलिसवाले हैरान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को साधने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
विज्ञापन


रविवार को सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन सिंह, एसओ अरुण द्विवेदी आदि ने भर्ती की तैयारियों का निरीक्षण किया।

यहां होगी बैरीकेडिंग: स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जगह-जगह बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था की जा रही है। मुंशीगंज मार्ग से जंगल रामनगर को जाने वाले मार्ग पर स्टेडियम मोड़ के पास बैरीकेडिंग की जाएगी। स्टेडियम के अंदर सिर्फ अग्निवीर अभ्यर्थी व संबंधित अफसर अंदर प्रवेश कर सकेंगे। जन सामान्य व अन्य के लिए स्टेडियम में प्रवेश वर्जित रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें