फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सीटों के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, एक बार फिर चर्चा में आई पीली साड़ी वाली महिला

Sun, 20 Oct 2019 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में सोमवार को 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। इन 11 सीटों पर 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


इन तैयारियों के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में चर्चा में रही पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी एक बार फिर खबरों में हैं। रविवार को चुनाव की तैयारियों के लिए वह रमाबाई अम्बेडकर मैदान में मौजूद रहीं। उन्हें देखते ही उनके साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई।

खास बात है कि इस बार भी वह अपने परंपरागत लुक यानी पीली साड़ी में थीं। लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव मे उनकी ड्यूटी कृष्णानगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगाई गई है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


वहीं, इन उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने भी पूरी ताकत लगाकर प्रचार किया। भाजपा इन चुनाव से साबित करना चाहेगी कि पार्टी की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ी है जबकि सपा व बसपा जीत हासिल कर यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कुछ आत्मविश्वास अर्जित करना चाहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें