26 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रीगण/उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण के अतिरिक्त विदेशी राजनयिक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सम्मिलित होने के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु भी अयोध्या आएंगे।
भीड़ को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने 24 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक राम की पैड़ी पर नागेश्वनाथ से गांधी आश्रम नयाघाट की ओर पांच स्थानों पर एलईडी वैन लगाने को कहा।
इसके माध्यम से 26 अक्तूबर को दीपोत्सव का सजीव प्रसारण किया जाएगा।