फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह सहित पांच को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

Mon, 12 Apr 2021 05:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- जेल में बंद माफिया सुनील राठी को वारंट बी के जरिए लखनऊ लाने की तैयारी
- पूर्व सासंद के करीबी विपुल सहित चार अन्य को भी फरार घोषित करवाएगी पुलिस
विज्ञापन
अजीत सिंह व पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में वह फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं उसे अब पुलिस भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। उनके अलावा करीबी विपुल सिंह सहित फरार चल रहे चार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बागपत जेल में बंद माफिया सुनील राठी को वारंट बी पर लखनऊ लाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए सोमवार को विधिक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात 8.30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। इस दौरान उसके करीबी मोहर सिंह व राहगीर आकाश यादव भी घायल हुए। इस वारदात में एक हमलावर राजेश तोमर भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले मेें गिरफ्त में आये शूटरों व अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया। धनंजय सिंह ने ही शूटरों के रहने का ठिकाना दिलाया था।

वहीं गैंगवार में घायल शूटर राजेश तोमर के इलाज का पूरा इंतजाम कराया था। चाहे लखनऊ में अपने फ्लैट में चिकित्सक बुलाने का मामला  हो या सुल्तानपुर में निजी अस्पताल में इलाज का। पुलिस ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया। इसके बाद उन्होंने 5 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में पुराने मामले की जमानत तुड़वाकर आत्मसमर्पण कर दिया। करीब 25 दिन बाद ही उनको इसी मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड हो गये।

विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से हुए फरार

कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया था। लेकिन उनको पकड़ नहीं सकी। पुलिस की लापरवाही ऐसी थी कि कोई भी सवाल खड़ा कर सकता था। करीब 25 दिनों तक अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह जेल में बंद थे। इस दौरान लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने यह भी प्रयास नहीं किया कि वारंट बी के जरिए उनको लखनऊ जेल लाकर पूछताछ किया जा सके। पुलिस की यह कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

हालांकि अपनी इस लापरवाही की लीपापोती में पुलिस ने लखनऊ से लेकर जौनपुर तक ताबड़तोड़ कई जगह दबिश दी। दबिश भी देखकर साफ लग रहा था कि सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में पूर्व सांसद के जौनपुर आवास पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सिर्फ उनकी पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद वापस चले आए। हालांकि उनकी पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामाकंन भी उसी दिन किया था।

मुस्तफा व तोमर के बयान के आधार पर नामजद हुआ सुनील राठी
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई गिरोह लगे थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माफिया सुनील राठी जो इस समय बागपत जेल में बंद है। उस पर मुन्ना बजरंगी के हत्या का आरोप भी है। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने दो शूटर दिये थे। इसमें मुस्तफा उर्फ  बंटी और राजेश तोमर उर्फ जय शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में दोनों शूटर है।

मुस्तफा ने पुलिस के सामने कुबूल किया था उसे और राजेश तोमर को सुनील राठी ने ही भेजा था। उनको सिर्फ इतना बताया गया था कि लखनऊ में गिरधारी उर्फ कन्हैया मिलेगा। वह अजीत की पहचान करायेगा। काम पूरा करना है। खर्चे की चिंता न करना। जो भी होगा समय से मिलता रहेगा। इसके बाद पुलिस ने राजेश तोमर से पूछताछ की। जिसमें मुस्तफा की बातें पुष्ट हो गई। पुलिस ने सुनील राठी को भी अपने मुकदमें में आरोपी बना लिया। उस पर भी साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में राजस्थान का भी शूटर शामिल

अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्वांचल के कई गिरोह शामिल थे। इसमें आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह का नाम प्रमुख है। वहीं इन सभी ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सहयोग लिया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुनील राठी ने भी इनकी भरपूर मदद की। वहीं इस हत्याकांड में एक अन्य शूटर कुणाल भी शामिल था। जो राजस्थान के लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य है। वह भी इस हत्याकांड में शामिल शूटरों की मदद करने में शामिल रहा। पुलिस के मुताबिक कुणाल विश्नोई गिरोह के लिए काम करता था। वह भी शॉर्प शूटर है। लेकिन इस हत्याकांड में उसने घायल शूटर राजेश तोमर का इलाज कराने और लखनऊ से लेकर दिल्ली पहुंचाने तक पूरी सहायता की। पुलिस इस मामले में उसको तलाश रही है। एक टीम जल्द ही राजस्थान के लिए रवाना होगी।

पूर्व सांसद सहित 6 की तलाश
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माफिया सुनील राठी बागपत जेल में बंद है। जल्द ही उसे वारंट बी के जरिए लखनऊ लाया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनके करीबी विपुल सिंह, रवि यादव, प्रदीप सिंह कबूतरा, कुणाल फरार है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस इन सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में सोमवार को अर्जी डालेगी। इसके बाद कोर्ट का आदेश मिलते ही सभी के घर के सामने डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें