फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव की तैयारी : मोहनलालगंज विधानसभा सीट से देवेंद्र पासी होंगे बसपा प्रत्याशी

Thu, 23 Sep 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज के सपा विधायक के कार्यालय प्रभारी रहे मलखान गौतम सहित कई बीडीसी सदस्यों और सपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट से देवेंद्र कुमार पासी उर्फ बबलू बसपा के प्रत्याशी होंगे। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को यहां आयोजित पार्टी के एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लखनऊ व कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने की।

विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। जनता यह जान चुकी है कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें झूठ बोलकर शासन कर रही है। वहीं, लखनऊ मंडल के संयोजक नागेश्वर द्विवेदी ने कहा कि बसपा ही गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और अशिक्षा दूर करेगी। उन्होंने दलितों की बदहाली के लिए भाजपा व कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

देवेंद्र पासी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अंबेडकर, मुख्य सेक्टर प्रभारी राकेश गौतम, पूर्व मंत्री इंतजार आब्दी, विधानसभा प्रभारी बुद्धसेन आनंद, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज से कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


कई नेता व कार्यकर्ता बसपा में शामिल : मोहनलालगंज के सपा विधायक के कार्यालय प्रभारी रहे मलखान गौतम सहित कई बीडीसी सदस्यों और सपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें