इस बार गर्मी की छुट्टी में जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों में रेल आरक्षण के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
इसे देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी के लिए एक प्रीमियम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन (02529) गोरखपुर से 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20 एवं 27 जून को प्रत्येक शुक्रवार को 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन गोरखपुर से रात 9:05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से रात 10:00 बजे, गोंडा से 11:20 बजे दूसरे दिन बाराबंकी से पास होकर चारबाग से रात 2:00 बजे, मुरादाबाद से सुबह 7:45 बजे और लुधियाना से दोपहर 2:00 बजे छूटकर शाम 7:45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रीमियम (02530) जम्मूतवी से 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून को प्रत्येक रविवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन जम्मूतवी से रात 12:45 बजे प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी की 10, एसी तृतीय की 3, एसी द्वितीय की एक बोगी होगी।
दिल्ली के लिए भी प्रीमियम ट्रेन 28 से
रेलवे ने मुंबई और जम्मूतवी के बाद अब दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के लिए भी एक स्पेशल प्रीमियम ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक प्रीमियम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02527) गोरखपुर से 28, 30 अप्रैल, 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 मई, 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23 एवं 25 जून को प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 18 गोरखपुर से रवाना होगी।
यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलकर, बस्ती से 9:55 बजे, गोंडा से 11:20 बजे, चारबाग से रात 2.00 बजे, बरेली से सुबह 5:50 बजे और मुरादाबाद से सुबह 7:45 बजे छूटकर 10:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर प्रीमियम स्पेशल (02528) आनन्द विहार टर्मिनल से 29 अप्रैल, 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27, 29 मई, 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24 एवं 26 जून को प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को रवाना होगी।
यह ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 12:25 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी की 10, एसी तृतीय की 3, एसी द्वितीय की एक बोगी होगी।