फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सामान्य हीमोग्लोबिन के बावजूद गर्भवती की सांस फूलना गंभीर

विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में लारी कार्डियोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका भंडारी के मुताबिक, गर्भावस्था में अगर हीमोग्लोबिन सामान्य होने के बावजूद महिला की सांस फूल रही है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है। डॉ. भंडारी शनिवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में चल रहे कार्डियोकॉन-2026 में बोल रही थीं।
विज्ञापन


कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में गर्भावस्था के चौथे महीने के बाद शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इस स्थिति में अगर वॉल्व में कोई गड़बड़ी है तो सांस फूलने और थकान की समस्या होती है। डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुरुषों की तरह महिलाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। इससे तनाव-उलझन और उलझन के साथ ही जंक फूड, धूम्रपान व शराब का सेवन करना है। इस वजह से दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हार्मोन एस्ट्रोजन बेकाबू हो रहा है। इन वजह से महिलाओं में पहले के मुकाबले दिल की बीमारी का खतरा दोगुना हो गया है।
कार्डियोकॉन के दौरान शनिवार सुबह छह बजे केजीएमयू परिसर में वॉकथान भी हुआ। ब्राउन हाल से शुरू होकर यह घंटाघर होते हुए वापस केजीएमयू में संपन्न हुआ।
हार्ट अटैक से बचाएगा 30 मिनट का व्यायाम

लारी कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि हार्ट अटैक से बचने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही नियमित जांच, संतुलित आहार और धूम्रपान-शराब से दूरी भी दिल की बीमारियों से बचाती है। डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि तली-भुनी वस्तुओं और फास्ट फूड और मानसिक तनाव दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। सीने में हल्का दर्द, सांस फूलना या असामान्य थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह दिल की बीमारी की वजह से हो सकता है।
विज्ञापन

हर साल कराएं जांच

डॉ. अखिल शर्मा ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने के लिए 20 साल की उम्र के बाद से हर साल लिपिड प्रोफाइल और कोलेस्ट्राल के साथ ही डायबिटीज, हार्मोन स्क्रीनिंग और थायराइड की जांच करानी चाहिए। इससे दिल की बीमारी की समय पर पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें