फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की प्रीति ने जूनियर एशियन जूडो में जीता कांस्य पदक

Fri, 21 Jul 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
साई सेंटर की प्रशिक्षु प्रीति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ साई सेंटर की प्रशिक्षु प्रीति ने एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने यह सफलता 44 किग्रा भारवर्ग में हासिल की।
विज्ञापन


किर्गिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में 44 बालिका वर्ग के मुकाबलों की बात करे, तो प्रीति ने पहली दो बाउट में क्रमश: ताइपे और किर्गिस्तान की प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया, जबकि पूल फाइनल बाउट में वे उजबेकिस्तान की खिलाड़ी से हार गई।

इसके बावजूद उन्होंने सेमीफाइनल तक सफर तय किया और मकाऊ की खिलाड़ी को मात देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यूपी जूडो एसोसिएशन की सचिव आयशा मुनव्वर ने बताया कि मूलरूप से सहारनपुर की रहने वाली प्रीति पिछले तीन साल से साई सेंटर में कोच सुषमा अवस्थी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग के लिए खेल चुकी है। प्रीति के इस प्रदर्शन से यूपी के तमाम युवा जूडोका बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें