फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करेगी हिमाचल की बेटी

Wed, 19 Jul 2017 03:19 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर के गिरिपार की बेटियां खेलों में प्रदेश का नाम खूब रोशन कर रही हैं। गिरिपार की शालू शर्मा इंडियन पेसापालो टीम की कप्तान होंगी। मिक्सड पेसापालो इंडिया की टीम फिनलैंड रवाना हो गई है।
विज्ञापन


फिनलैंड के टुर्कू में 20 से 24 जुलाई तक वर्ल्ड कर होगा। प्रतियोगिता में तीन वर्गों में टीमें भाग ले रही है, जिसमें ब्वायज, गर्ल्स और मिक्सड इवेंट टीम शामिल है। टीम इंडिया के खिलाड़ी मंगलवार को छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से फिनलैंड रवाना हुए। 

पेसापालो इंडियन टीम की कप्तान शालू शर्मा हिमाचल के गिरिपार के शमाह की रहने वाली और बीए फाइनल की स्टूडेंट है। शालू के पिता मामराज शर्मा व कुसुमलता शर्मा ने कहा कि बेटी का इंडिया टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन


पेसापालो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (मिक्सड इवेंट) की कप्तानी मिलना गौरवमयी पल है। इससे पहले बेटी ने देश की टीम में पेसापालो में नेशनल सीनियर मिक्सड इवेंट, लंगड़ी कबड्ड़ी में 2 नेशनल, बैडमिंटन में 4 नेशनल, हैंडबाल में एक नेशनल 3 स्टेट व 100 मीटर में स्टेट स्तर पर खेल चुकी है। अब, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। 

कड़ी मेहनत से जिम्मेदारी निभाऊंगी : शालू 
शालू शर्मा ने अमर उजाला से  कहा कि मिक्सड सीनियर इवेंट में टीम इंडिया की कप्तान बनने से उत्साहित हूं। उसे इंडिया व देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन करने का मौका मिला है। विश्वकप में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इंडियन टीम के कोच श्रवण व दिनेश होंगे। इंडिया मिक्सड इवेंट टीम में शालू शर्मा कप्तान, मुस्कान, प्रांजल, खुशी, लक्खा, सुनैखा, अंकित, साहिल, सचिन, राहुल, नितेश, जगदीश, राहुल, ऋषि, तेजस, लक्ष्मी, पवन व शिवा आदि खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें