फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 3: मिशन की सफलता को लेकर गर्व व रोमांच से भरे लोग, मंदिरों में हवन तो गुरुद्वारा में हो रही अरदास

Wed, 23 Aug 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए लोग मंदिरों में हवन-पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक कर रहे हैं। शाम को इसके सजीव प्रसारण को लेकर भी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
मिशन की सफलता को लेकर हवन-पूजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के लोग भी नमाज पढ़कर मिशन की सफलता के लिए दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसी तरह अमेठी के मंदिरों में भी पूजापाठ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने फैक्ट्री स्थित शंकर जी की मंदिर में पूजन अर्चन किया है। चंद्रमा पर सुरक्षित चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूजापाठ करने के साथ ही रुद्राभिषेक भी किया। लखनऊ के नाका हिंडोला गुरद्वारा में विशेष अरदास की गई।

ये भी पढ़ें - कौन हैं यूपी के लखनऊ की डॉ. रितु कारिधाल? जिनके कंधों पर है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाम को खुलेंगे प्रदेश के स्कूल और मदरसे, दिखेगा लाइव प्रसारण, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के सभी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में चंद्रयान-3 की लैडिंग का सीधा प्रसारण होगा। इसे बच्चों संग अभिभावक भी देख सकेंगे। शासन के निर्देश पर बुधवार शाम सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाया गया है। अभिभावकों व स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी आने की अपील की गई है। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को हर कोई देख सके, इसके लिए शिक्षण संस्थानों में अलग से बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसरो, चांद व चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां सभी तक पहुंचे, इसके लिए छात्रों ने चार्ट भी तैयार किया गया है।

बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि सरोजनीगर स्थित पहाड़पुर प्राथमिक स्कूल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में खास तैयारियां की गई हैं। यहां प्रधानों से आने की अपील की गई है। बीएसए ने यह भी बताया कि बच्चों को स्कूल आने का किसी तरह का दबाव नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें