फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून: अगले दो दिन पूरे यूपी को तर-बतर करेगी बारिश, कई जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की भी चेतावनी

Wed, 23 Aug 2023 01:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मंगलवार को यूपी की राजधानी सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मंगलवार को सुबह से ही बरसात का दौर शुरू हो गया। हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश रिकार्ड हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि तराई में भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को हरदोई में 70 मिमी और अलीगढ़ में 65.4 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश व अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा से होकर पूर्व की ओर असम होते हुए नागालैंड तक औसत समुद्र तल पर मौजूद है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। इस कारण 24 अगस्त तक प्रदेश में बारिश के आसार बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी के लिए भाजपा का प्लान: सवा करोड़ मतदाता बढ़ाने के लिए चलाएगी ‘वोटर चेतना महाअभियान’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व राज्यपाल का विवादित बयान: कांग्रेसी कहते हैं कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं, मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा


इन इलाकों में हुई अच्छी बरसात
हरदोई 70 मिमी
लखीमपुर खीरी 18 मिमी
लखनऊ 29 मिमी
बहराइच 32.6 मिमी
सुल्तानपुर 14.8मिमी
अयोध्या 21.0 मिमी
बस्ती 19 मिमी
बरेली 15 मिमी
शाहजहांपुर 42मिमी
अलीगढ़ 65.4 मिमी

आज यहां भारी बारिश की चेतावनी
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास

इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा झांसी ललितपुर। इनमें से कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें