फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ : योगी बोले - शोधार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी पुस्तक

Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बुधवार को यहां भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रयागराज कुंभ पर आधारित पुस्तक ‘प्रयागराज कुंभ’ का विमोचन किया।
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बुधवार को यहां भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रयागराज कुंभ पर आधारित पुस्तक ‘प्रयागराज कुंभ’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ी के साथ ही शोधार्थियों और कुंभ की परंपरा को जानने की इच्छा रखने वाले जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थ साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विरासत को संरिक्षत करने को लेकर संकल्पित हैं।

विज्ञापन


कालीदास मार्ग स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने पुस्तक के संपादक पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह को बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारत के  पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा से जुड़े हुए इस विषय पर विशिष्ट शोध के लिए आईसीएसएसआर को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रयागराज कुम्भ पर विशिष्ट शोध को आगे बढ़ाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चयन किया गया जिसका पूरा जीवन समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में प्रयागराज में कुंभ के आयोजन का अवसर मिलना उनकी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धार्मिक और आध्यात्मिक कलेवर के साथ कुम्भ के दौरान वैश्विक स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, आर्थिक सलाहकार मुख्यमंत्री केवी राजू और सूचना निदेशक शिशिर समेत आईसीएसएसआर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें