फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अबकी बार हिंदू सरकार’ नारे के साथ चुनाव में उतरेंगे तोगड़िया, 9 फरवरी को करेंगे पार्टी का एलान

Sun, 27 Jan 2019 04:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एवीपी) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अपने सियासी दल की घोषणा से पहले किसानों की लामबंदी में जुटे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए वे प्रदेश में घूम-घूमकर किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 29 जनवरी को वे लखनऊ में शहीद स्मारक के पास गांधी भवन में किसानों को संबोधित करेंगे।

दरअसल, तोगड़िया ने 9 फरवरी को दिल्ली में सम्मेलन बुलाकर अपनी सियासी पार्टी की घोषणा का एलान कर रखा है। इसके लिए वे देशभर से लोगों को बुला रहे हैं। लखनऊ से पहले वे 28 जनवरी को गोलागोकर्णनाथ में भी किसानों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कानपुर में भी वे 30 जनवरी को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश महामंत्री संगठन वेद सचान ने आरोप लगाया कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों को धोखा दिया गया। जिस समर्थन मूल्य को लेकर सरकार किसानों की भलाई का दावा कर रही है। वह भी किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं दिला पा रहा है। देश की आबादी में 70 प्रतिशत किसान हैं। इसलिए डॉ. तोगड़िया ने किसानों की समस्याओं पर संघर्ष शुरू किया है।

विज्ञापन

सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सचान ने दावा किया कि सियासी पार्टी बनने के बाद उनका दल प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनका दल ‘अबकी बार हिंदू सरकार’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। चुनाव के लिए डॉ. तोगड़िया 20 फरवरी से प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें