फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रामॉडर्न लुक में नजर आई चंडीगढ़ एक्सप्रेस, होटल की तरह इंटीरियर व अत्याधुनिक सुविधाएं

Sun, 27 Jan 2019 03:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन चंडीगढ़ एक्सप्रेस नए कलेवर में दिखी। एक ओर जहां इसमें सुविधाओं को बढ़ाया गया है, वहीं ट्रेन को अल्ट्रामॉडर्न लुक दिया गया है, जो बेहद आकर्षक है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ एक्सप्रेस की रैक का उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार की उपस्थिति में रेलकर्मी मोहम्मद वसी व खलासी रामयज्ञ शुक्ल ने उद्घाटन किया। ट्रेन को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के तहत नया कलेवर दिया गया है। इसमें होटल की तरह इंटीरियर, आधुनिक शौचालय व मनमोहक पेंटिंग वाली गैलरी बनाई गई है। परंपरागत कोचों को क्रीम रंग से रंगा गया है।

डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि ट्रेन की सभी बोगियों के शौचालयों की फ्लोरिंग को अत्याधुनिक इपाक्सी मैटेरियल से बनाया गया है। इससे शौचालय में न तो पानी जमा होगा और न ही जंग लगेगा। इसके अतिरिक्त वॉशबेसिन को आरडीएसओ में तैयार धातुओं से बनाया गया है। एलईडी लाइटें, जगुआर की फिटिंग, आटोमेटिक हाईजीन कंट्रोल सिस्टम, लिक्विड सोप डिस्पेंसर, विनायल रैपिंग की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक रैक पर आया 60 लाख रुपये का खर्च

- फोटो : amar ujala
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एंड वैगन) कौस्तुभ मणि ने प्रोजेक्ट उत्कृष्ट की जानकारी दी। बताया कि एक रैक पर 60 लाख रुपये का खर्च आया है।

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की एसी फर्स्ट बोगी को भी नए कलेवर में ढाला गया है। वहीं, मार्च तक पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और फिर जनता एक्सप्रेस की बोगियों को भी बदला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें