फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, तीन दिन का होगा उत्सव

Wed, 11 Dec 2024 11:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

प्रतिष्ठा द्वादशी पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रुपरेखा तैयार करने के लिए ट्रस्ट की ओर से समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांव पर तीन दिवसीय उत्सव होगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारी शुरू हो गई है। पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान 10, 11 व 12 जनवरी को तीन दिवसीय उत्सव होगा। इसके तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय उत्सव की रूपरेखा तैयार करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक समिति का गठन किया है। समिति कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है।

विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को जिस तिथि पर हुई थी, उस दिन द्वादशी तिथि थी। हिंदू तिथि के अनुसार इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाए जाने का निर्णय हुआ है।

ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: सपा-कांग्रेस की रार का बसपा को मिल सकता है सियासी फायदा, ममता की मुहिम में शामिल होंगी मायावती?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाकुंभ: मंगाए गए अमेरिकी और ब्रिटिश ब्रीड के घोड़े, दारा, राका, रणकुंभ नाम वाले ये घोड़े श्रद्धालुओं की करेंगे मदद
विज्ञापन


तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिन में कौन-कौन से उत्सव होंगे और रात में किन कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम उत्सव की रूपरेखा तैयार कर रही है। निश्चित रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भव्य व ऐतिहासिक होगी। प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन हर साल किया जाएगा।

कुंभ मेले के लिए होंगे विशेष प्रबंध
डॉ. मिश्र ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। आगामी एक से डेढ़ महीने तक काशी, प्रयागराज व अयोध्या का कॉरिडोर बनने जा रहा है। मतलब यह कि पर्यटक व श्रद्धालु काशी के बाद प्रयागराज व अयोध्या भी आएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बना रहा है ताकि उन्हें रामलला के सुलभ दर्शन हो सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें