फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, आशंका व चिंता की जरूरत नहीं : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर

Sun, 06 Oct 2019 12:03 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि मंदी को लेकर चिंता व आशंका की जरूरत नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। नरेंद्र मोदी सरकार में विकास दर ज्यादा और महंगाई कम रही है। वहीं, कांग्रेस सरकार में विकास दर नीचे और महंगाई ऊपर रहती थी।

विज्ञापन


जावडेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट घटाया है। प्रधानमंत्री ने बैंकों को निर्देश दिए हैं वे भी ब्याज दर घटाकर इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मंदी का माहौल है, लेकिन इसके परिणाम से भारत दूर रहेगा। मोदी सरकार संवेदनशीलता के साथ 24 घंटे काम करती है। इसने पिछले चार महीनों में व्यापार व रोजगार बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 110 फैसले किए हैं। जीएसटी लागू होने से क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। सुसंगत टैक्स दरों से व्यापार करना सुगम हुआ है।
 
चीन में मंदी से हट रहे उद्योग भारत आएंगे
जावडेकर ने कहा, 2014 से पहले भारत में निवेश के लिए कोई आने को तैयार नहीं था। पहले टैक्स की दरें अधिक थीं, कानूनी अड़चनें थीं। केंद्र सरकार ने 15 दिन पहले कॉरपोरेट टैक्स को 22 फीसदी और नई कंपनियों के लिए 15 फीसदी कर दिया है। अब दुनिया के अनेक नए उद्योग भारत आएंगे। इससे चीन में मंदी के कारण जो उद्योग वहां से हट रहे हैं, उनके लिए भारत एक आदर्श डेस्टिनेशन बन गया है। अधिक निवेश आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मेक इन इंडिया बढ़ेगा। पर्यावरण मंत्रालय से पहले जहां उद्योग को मंजूरी मिलने में 640 दिन लगते थे, वहीं अब पर्यावरण के मापदंडों को शिथिल किए बिना 108 दिनों में स्वीकृति दी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

100 लाख करोड़ का निवेश करेगी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार सड़क, रेल, जल परिवहन और सिंचाई में मूलभूत संसाधनों पर 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। वाराणसी से कोलकाता तक जलमार्ग से यातायात शुरू हो गया है। इससे लागत घटेगी और पर्यावरण की रक्षा होगी। हमें विरासत में बैंकों के एनपीए और बढ़ा हुआ कर्ज मिला था। कांग्रेस सरकार ने पूंजीपतियों को ढेर सारा कर्ज दिया जो देश छोड़कर चले गए। हमारी सरकार ने उन्हें विदेशों में पकड़ा और वहां उन्हें गिरफ्तार किया। अब लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस और दिल्ली से जम्मू के बीच वंदे भारत ट्रेन में कम समय में यात्रा कर सकते हैं। निजीकरण के चलते रेल कर्मियों में असुरक्षा की भावना से उन्होंने इन्कार किया। कहा कि पैसेंजर ट्रेन भी चलेगी और कॉरपोरेट ट्रेन तेजस भी।

विलय से बढ़ेगी बैंकों की पूंजी
जावडेकर ने कहा कि सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 27 सार्वजनिक बैंकों का विलय कर 12 बैंक बनाए हैं। इससे बैंकों की पूंजी बढ़ेगी। व्यापार और उद्योगों के लिए प्रचुर मात्रा में पूंजी उपलब्ध है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिर्फ घाटे वाले सार्वजनिक उद्योगों का विनिवेश किया जा रहा है। उनमें भी 51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सरकार का मालिकाना हक रहेगा। विनिवेश के साथ ही कर्मचारियों को आकर्षक पैकेज दिया जा रहा है। वे इसे खुशी से स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

टेनरी उद्योग के लिए हर राज्य के लिए अलग नीति बनेगी

कानपुर से टेनरी उद्योग के पलायन पर जावडेकर ने कहा कि टेनरी उद्योग के लिए हर राज्य में अलग-अलग मानकों के साथ योजनाएं बनाने का काम चल रहा है। सरकार नदियां साफ करने का काम कर रही है। 2014 से पहले 62 फीसदी सीवेज नालों के जरिये नदियों में जाता था। 10 करोड़ शौचालय बनने से प्रदूषण कम हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें