फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के दबाव में दरोगा को खुद अपना चालान काटना पड़ा, थाने जाकर चार के खिलाफ केस ठोका

Sat, 05 Oct 2019 11:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

खुद बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे दरोगा ने बाइक सवारों का चालान काटना शुरू किया तो लोग भड़क गये। लोगों ने वीडियो बना लिया तो मजबूरी में दरोगा को खुद का भी चालान करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि, इससे भड़के दरोगा ने कोतवाली पहुंचकर ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज कराया। दरोगा के इस कृत्य से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।

महराजगंज कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक कुमार ने शुक्रवार की शाम ठाकुरपुर के पास बाइक से बिना हेलमेट पहने अपने ड्यूटी स्थल पहुंचकर बिना हेलमेट पहने लोगों को रोककर उनका चालान काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच यहां तमाम लोग एकत्र हो गये और आरोप लगाया कि दरोगा खुद बिना हेलमेट के बाइक चलाकर आए हैं। वे पहले स्वयं की गाड़ी का चालान काटें तो ही अन्य लोग अपनी गाड़ियों का चालान कटवाएंगे। इस बात को लेकर दरोगा व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

वीडियो में अपनी रशीद जेब में रखता हुआ नजर आया

ग्रामीणों का दबाव बढ़ने पर दरोगा ने हेलमेट न पहनने के कारण खुद अपना भी चालान किया। वीडियो में वह चालान रसीद अपनी जेब में रखता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के तीखे विरोध के बाद दरोगा ने कोतवाली पहुंचकर ग्राम प्रधान देशराज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें