फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर फुल लेडी अफसर... पंगा मत लेना

Mon, 26 Aug 2013 01:50 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरे..अरे..जनाब आप एनेक्सी वाली मैडम के बारे में मत सोचिए। हम उनकी बात नहीं कर रहे हैं। हम तो बात कर रहे हैं जंगल वाले महकमे की पावर फुल लेडी की।
विज्ञापन


उनकी ताकत का एहसास इसी बात से समझ जा सकता है। जिस पद पर वो विराजमान हैं वहां पर उनसे वरिष्ठ अधिकारी को बैठाया जा सकता है। जाहिर है कि उनके पास ऐसी कोई ताकत होगी कि विभाग का कोई भी अधिकारी पंगा नहीं ले रहा है।

पिछले दिनों एक बड़े अधिकारी ने मैडम के पति को आंख क्या दिखाई। नारी शक्ति जागृत हो गई। मैडम ने अपने पति के लिए बड़े अधिकारी को किनारे लगा दिया। हुआ यूं कि जब बड़े अधिकारी ने उनके पति, जो लखनऊ में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यालय को झांसी स्थानांतरित कर दिया। लेकिन अफसर मैडम की ताकत को समझ नहीं पाये। जिस झांसी में उनके पति को भेज रहे हैं, वह किसी झांसी की रानी से कम नहीं हैं।

लिहाजा कुछ दिनों के बाद खबर आई कि बड़े अफसर को निलंबित कर दिया गया। समझे ना पावर फुल मैडम की ताकत का एहसास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें