लखनऊ। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान आपूर्ति को बेहतर बनाने के काम कराए जाएंगे। चौपटिया उपकेंद्र के सराय माली खां और तोप दरवाजा क्षेत्र में सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
गोमतीनगर के विवेकखंड-दो, विनयखंड-एक, दो व तीन में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। विकासनगर सेक्टर-एक, तीन,12,13,14 में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। सेक्टर-आई उपकेंद्र के मड़ियांव गांव, काजी टोला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर-एक, दो व तीन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।