फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लाइन ट्रिप होने के अलावा रोजाना कई जगह ट्रांसफार्मर फुंक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में लाइन ट्रिप होने के अलावा रोजाना कई जगह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इससे कई इलाकों में लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने राजाजीपुरम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। एचएएल उपकेंद्र बीती शुक्रवार रात करीब दो बजे फेल हो गया।
गोमतीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाली बिजली बंद हो गई। मगर, कर्मियों ने दो अन्य विकल्प से बिजली चालू की, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
वहीं चौक खंड के तहत 1000 केवीए क्षमता का कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे शिया पीजी कॉलेज, तुलसी दास मार्ग सहित आसपास की बत्ती घंटों गुल रही।
विकासनगर उपकेंद्र के तहत कमला नेहरू फीडर का 400 केवी ट्रांसफार्मर फुंका, जिससे काफी देर सप्लाई बंद रही।
इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण शक्ति पावर हाउस आशियाना, लाटूश रोड, डालीगंज इक्का स्टैंड पन्ना लाल रोड, शास्त्रीनगर आदि इलाकों में सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने जेई द्वारा एबीसी वायर न बदलने एवं लाइनमैन के घूस मांगने पर अधिशासी अभियंता का घेराव कर शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि जेई कह रहे हैं कि एबीसी नहीं है। जबकि लाइनमैन पैसे देने पर एबीसी बदलने की बात कह रहा था। एबीसी न बदलने के कारण रोज रात को बत्ती गुल हो रही है।
72 बिजली चोर पकड़े, 125 एंपियर लोड घटा
अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने चौक, संजीव मिश्रा ने ठाकुरगंज, प्रथम संदीप कुमार तिवारी ने सेस, आरएन वर्मा ने मोहनलालगंज में अभियान चलाकर 72 बिजली चोरों को पकड़ा। यह भी सीधे लाइन से बिजली चोरी कर रहे थे। इससे एलटी लाइन पर करीब 125 एंपियर लोड कम हुआ तो बिजली संकट से भी राहत मिली। गऊघाट ठाकुगंज में 5, चौक में 25, सेस प्रथम में 15, उतरेठिया में 12, मोहनलालगंज में 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
बिजली चोरों के घर रात को पड़ेगा छापा
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने राजधानी में बिजली चोरी करने वालों के घर रात में छापा मारने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान इलाके के बिजली एवं पुलिस कर्मियों को लेकर टीम जाएगी। प्रबंध निदेशक ने उच्च अफसरों को संवेदनशील उपकेंद्रों का रात को निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए, जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद बीते शुक्रवार को ऐशबाग उपकेंद्र से की।
बिजली कर्मी झुलसा
अमीनाबाद उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी रचित गुप्ता बीते शुक्रवार को थ्री फेज मीटर का केबल बदलने के दौरान झुलस गया। रचित उतरौला कॉम्प्लेक्स में विद्युत लोड बढ़वाने वाले उपभोक्ता का मीटर बदल करके नया केबल बदलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें