फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संविधान बचाने के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प, पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

Mon, 27 Jan 2025 06:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 25वां स्थापना दिवस मनाया और निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाते हुए अपने 25 वे स्थापना दिवस पर निजीकरण के खिलाफ आर पार की लड़ाई का किया एलान किया। प्रदेश भर से आए सैकडो  पदाधिकरियों ने संकल्प लिया कि बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था आरक्षण पर कुठाराघात नहीं होने देंगे । इस दौरान संविधान बचाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


लखनऊ के फील्ड हॉस्टल में आयोजित 25वें  स्थापना दिवस पर पूरा प्रांगण जय भीम और बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारी को  करो मरो की तर्ज पर निजीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया। प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों से आए दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता कार्मिको एवम पदाधिकारी को आरक्षण को बचाने की शपथ दिलाते हुए इस बात का भी संकल्प दिलाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने 1934 में कहा था कि बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं सार्वजनिक क्षेत्र में रहना चाहिए , इसलिए हर हाल में बिजली क्षेत्र को सरकारी क्षेत्र में ही सरकार को रखना होगा । उत्तर प्रदेश सरकार से मांग  की कि 42 जनपदों का निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में हम अपनी संवैधानिक लड़ाई लड़ने के लिए विवश होंगे।

 

इस दौरान  पदाधिकारियों ने इस बात का भी संकल्प लिया कि निजीकरण के खिलाफ पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन भी चलाया जाएगा। हर निगम में हो दलित पिछड़े वर्ग के निदेशक कार्यक्रम के दौरान सभी बिजली निगमों में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता अधिकारियों को अनिवार्य रूप से निदेशक के पद पर तैनात करने और आरक्षण की व्यवस्था लागू करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि लंबे समय से दलित व पिछला वर्ग के जो अभियंता निलंबित है और उनके द्वारा अपने आरोप पत्र का जवाब दाखिल कर दिया गया है। उन्हें अभी तक बहाल नहीं किया गया । ऐसे में इन अभियंताओं को तत्काल बहाल करने , जिन अभियंताओं की पदोन्नति आरोप पत्र के वजह से बाधित है उन्हें तत्काल उनके मामले का निस्तारण करते हुए उनकी पदोन्नति  देने की भी मांग की गई।

विज्ञापन

आरपी केन अध्य्क्ष, अवधेश कुमार वर्मा 10 वीं बार कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

पावर ऑफिसर एसोसिएशन के 25 वे स्थापना दिवस पर नई केंद्रीय कार्यकारिणी का हुआ चुनाव भी हुआ, जिसमें महानिदेशक प्रशिक्षण आरपी केन को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह अवधेश कुमार वर्मा को दसवीं बार निर्विरोध कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में अनिल कुमार महासचिव, मनोज सोनकर सचिव, अजय कुमार अतिरिक्त महासचिव चुने गए।

योगेश कुमार, एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, नेकीराम, देवेंद्र पचौरिया, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, वेद प्रकाश उपाध्यक्ष, मनोज सोनकर सचिव, हरिश्चंद्र वर्मा, रामबरन, अरविंद सिंह, बिंदा प्रसाद, एके प्रभाकर, अनिल कुमार संगठन सचिव और लोकेंद्र बहादुर सिंह को पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह संयुक्त सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

 महेश कुमार अहिरवार को पश्चिमांचल का अध्यक्ष, अजय कनौजिया को मध्यांचल का अध्यक्ष, लोकेश कुमार को दक्षिणांचल का अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को पूर्वांचल का अध्यक्ष और भास्कर को केस्को का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें