फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भक्तों की भीड़ देखते हुए सुबह पांच से रात के 11 बजे तक खुला राम मंदिर, चार से पांच घंटे में हुए दर्शन

Mon, 27 Jan 2025 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram temple timing: बीते 22 जनवरी के बाद 26 जनवरी 2025 को ऐसा पहला मौका था जब राम मंदिर 18 घंटे खोला गया। सुबह के पांच से लेकर देर रात तक दर्शन चलता रहा। 
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते अयोध्या में भीड़ का दबाव अधिक बढ़ गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए राम मंदिर के गेट नंबर तीन से श्रद्धालुओं की निकासी की जा रही है। सोमवार को राम मंदिर में सुबह पांच बजे खुला तो रात 11 बजे तक दर्शन चलता रहा।

विज्ञापन


राम मंदिर में दर्शन की कतार पहले ही बढ़ा दी गई है। वहीं भीड़ में कोई दुर्घटना न हो इसलिए निकासी मार्ग बदल दिया गया है। अंगद टीला से निकासी करने पर श्रद्धालु राम जन्मभूमि पथ के बगल की निकल रहे थे, इससे भीड़ का दबाव बढ़ जा रहा था। अब इनकी निकासी गेट नंबर तीन से कर दी गई है। भीड़ की स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं के सामान, जूता-चप्पल जमा करने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाए गए लॉकर कम पड़े गए हैं। राम मंदिर में एक श्रद्धालु को दर्शन करने में दो से ढाई घंटे लग रहे हैं।

मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए सुगम व विशिष्ट पास बनते हैं। सुगम पास धारक राम जन्मभूमि पथ से ही दर्शन के लिए प्रवेश करते हैं, लेकिन भीड़ के चलते अब सुगम व विशिष्ट पास धारक रंगमहल बैरियर से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे और निकासी भी इसी तरह से होगी। वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं को यूनियन बैंक की ओर से प्रवेश मिलेगा। भीड़ अधिक होने के चलते दो-तीन घंटे में ही रोजाना पास के स्लॉट फुल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


रामलला के दर्शन करने खाली हाथ आएं
परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनएसजी कमांडों, सीआरपीएफ सहित एसएसएफ के जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। सीसीटीवी कैमराें से निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं की निकासी अंगद टीला के बजाय गेट नंबर तीन से की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि रामलला के दर्शन करने खाली हाथ आएं, कोई सामान जैसे मोबाइल, बैग आदि लेकर न आएं, दर्शन में सुविधा होगी- बलरामाचारी दुबे, एसपी सुरक्षा

भीड़ के रेले से जाम हुई रामनगरी, यातायात व्यवस्था ध्वस्त

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। रविवार से ही समूची रामनगरी श्रद्धालुओं से पटी है। भीड़ ने रामनगरी समेत जिले भर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। हाईवे व प्रमुख मार्गों समेत जुड़वा शहर के गली-कूचे तक भीषण जाम है, जिसे व्यवस्थित करने में संसाधन भी कम पड़ रहे हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।

वीकेंड के समय रामनगरी में यूं तो हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन रविवार को पिछले सारे रिकॉर्ड मानो टूट गए। सुल्तानपुर हाईवे से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा तो इसका असर दोपहर तक पूरे जिले में दिखने लगा। सुल्तानपुर हाईवे से नाका अंडरपास तक कई किलोमीटर तक जाम लग गया। किसी तरह लोग अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर पहुंचे, लेकिन यहां भी जाम से छुटकारा नहीं मिला। सहादतगंज की तरफ से लोगों ने रामपथ की ओर रुख किया तो उदया चौराहा के आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।

बेनीगंज चौराहे से जाम शुरू हो गया। लोगों को पुलिस ने उदया ओवरब्रिज से चूड़ामणि चौराहे की ओर डायवर्ट किया तो ओवरब्रिज उतरते ही फिर से भीषण जाम दिखा। देश के कोने-कोने से रामलला का दर्शन करने पहुंचे लोगों के वाहन रेंगते हुए किसी तरह चूड़ामणि चौराहे तक पहुंचे। महोबरा ओवरब्रिज की ओर लोग चल पड़े, लेकिन जाम से यहां भी निजात नहीं मिली। साकेत पेट्रोल पंप तक जाम का सिलसिला हाईवे पर भी जारी रहा और लोग समस्याओं से जूझते हुए किसी तरह रवाना हुए। रविवार रात से सोमवार को दिन भर यही सिलसिला हर तरफ जारी रहा। लोग जाम के दर्द से कराहते रहे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट व मेडिकल कॉलेज की तरफ जाना टेढ़ी खीर

नाका अंडरपास के तरफ रविवार की दोपहर से ही लगे भीषण जाम से एयरपोर्ट व मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने के लिए लोगों को नाको चने चबाने पड़े। नाका चुंगी होकर शहर तक लोगों को संपर्क लगभग टूट सा गया। प्रमुख मार्गों पर जाम से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक रास्ता चुना तो वहां भी जाम ने सभी प्लानिंग फेल कर दी। इस वजह से साकेतपुरी कॉलोनी, देवकाली से कोरखाना मार्ग, देवकाली ओवरब्रिज से धनीराम का पुरवा, नील विहार कॉलोनी आदि इलाकों की गलियां भी वाहनों से पटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें