गर्मी ने अभी अपना रंग दिखाना शुरू ही किया है कि पूरे प्रदेश में बिजली कंपनियों के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलने लगी है। आने वाले दिनों में बिजली संकट और भी गहरा सकता है।
खुद पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग को दिए लिखित जवाब में माना है कि अक्तूबर से पहले बिजली संकट से निजात नहीं मिलेगी।
दरअसल, पश्चिमांचल कंपनी द्वारा लाइनलॉस में सुधार लाने की वजह से उसे 10 प्रतिशत अधिक बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने नियामक आयोग को भेजे लिखित जवाब में माना कि अक्टूबर के पहले बिजली संकट से निजात नहीं मिलेगी। इसलिए पश्चिमांचल बिजली कंपनी के उपभोक्ताओं को फिलहाल 10 प्रतिशत बिजली देना असंभव है।