फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में अचानक 20 लाख लोगों की बत्ती हुई गुल

Mon, 11 Apr 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी की शुरुआत में ही पारे की तेजी और बिजली संकट लोगों को रुलाने लगा है। रविवार को 41.5 डिग्री पहुंचे अधिकतम तापमान ने लोगों को परेशान किया तो शाम होते-होते 28 उपकेंद्रों की बिजली अचानक ठप होने से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। 
विज्ञापन


राजाजीपुरम से लेकर सआदतगंज तक और चारबाग से लेकर हरौनी तक बिजली सप्लाई बाधित हो गई। करीब 20 लाख आबादी की बत्ती अचानक गुल होने से लेसा इंजीनियरों में हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रांसमिशन इंजीनियरों ने करीब 35 मिनट में इस संकट से निजात दिला दी, लेकिन आने वाले दिनों में संकट का अहसास भी करा दिया।

सरोजनीनगर के 220 केवी ट्रांसमिशन का करंट ट्रांसफार्मर शाम 05.30 बजे क्षतिग्रस्त हो गया जिससे 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पीजीआई, मोहान रोड, टिकैतरायतालाब बंद हो गए। 
विज्ञापन


इनके बंद होते ही 33/11 केवी बिजलीघरों से सप्लाई ठप हो गई। मुख्य अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया ‌कि शाम 6.05 बजे करंट ट्रांसफार्मर सही होने के बाद बिजली चालू हो पाई लेकिन बिजली सामान्य होने में 30 मिनट का वक्त और लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें