अमर सिंह की लखनऊ विजिट तो अक्सर राजनीतिक कारणों से चर्चा में बनी ही रहती है पर रविवार शाम को वो अपने गोलगप्पे खाने के शौक के कारण चर्चा में आ गए।
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर अमर सिंह अचानक पहुंचे और गोलगप्पे खाए, इसके बाद चुपचाप निकल गए।
उन्होंने किसी के साथ सेल्फी खिंचवाने से इनकार कर दिया।