फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से उपकरण फुंके, रात भर बत्ती गुल

Wed, 27 Aug 2014 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआईएल उपकेंद्र इलाके में महीने भर के भीतर दूसरी बार हाईवोल्टेज की घटना हुई। इसमें 10-12 घरों के उपकरण फुंकने के बाद सोमवार पूरी रात इलाके की बत्ती भी गुल रही।
विज्ञापन


कर्मचारी ड्यूटी का वक्त खत्म होने पर अधूरा काम छोड़कर चले गए। वहीं हुसैनगंज के शिवाजी मार्ग पर मंगलवार को लोग सात घंटे तक बिजली-पानी को तरस गए।

सोमवार रात गणेशगंज के सराय फाटक इलाके में हाईवोल्टेज के कारण दीपक बजाज, मनमोहन साहनी, प्रशांत, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अरविंद आदि घरों के सीएफएल, पंखे, प्रिज, स्टेब्लाइजर आदि बिजली उपकरण जल गए।

यूपीआईएल उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद दो घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे। पोल पर काम करने के दौरान कर्मचारी को करंट लग गया

कर्मचारी ने पोल में करंट उतरने की बात कही और सफाई दी कि उसकी ड्यूटी का वक्त खत्म हो गया है। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी काम करने आएंगे।

सराय फाटक के निवासी पूरी रात कर्मचारी आने की राह देखते रहे पर कोई नहीं आया। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे कर्मचारी आए तो बंद बिजली चालू हो सकी।

कर्मियों की लापरवाही के चलते लोगों को 11 घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा।

हुसैनगंज उपकेंद्र के इलाकों में फाल्ट से दिक्कत
हुसैनगंज उपकेंद्र के शिवाजी मार्ग पर मंगलवार को लोग सात घंटे तक बिजली को तरस गए। इसके कारण पानी की समस्या भी पैदा हुई।

कर्मियों ने बताया कि मंगलवार तड़के चार बजे शिवाजी फीडर में फाल्ट आया गया, इसके कारण शिवाजी मार्ग, मॉडल हाउस सहित एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर से फाल्ट खोजने का सिलसिला शुरू हुआ, इसके कारण पूर्वाह्न 11 बजे बिजली चालू हो सकी।

बांसमंडी उपकेंद्र के मवैया फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण सुबह से शाम तक लोग बिजली संकट की चपेट में रहे।

वीआईपी इलाके विक्रमादित्य मार्ग, गुलिस्ता कॉलोनी, महात्मा गांधी मार्ग सहित अन्य इलाकों में रात को बत्ती गुल रही।

राजाजीपुरम के सूर्यनगर और आलमबाग की मनोहर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराबी के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें