फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट बरकरार, कटौती से लोग बेहाल

Sat, 23 Aug 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में लगातार पांचवे दिन भी बिजली संकट चरम पर रहा। लगभग आधे शहर की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


लोकल फाल्ट, कभी तकनीकी खामी या फिर मेंटेनेंस और ओवरलोडिंग के चलते पैदा होने वाले बिजली संकट के दंश से राजधानी के लोगों को निजात नहीं मिल पा रही।

पिछले कुछ दिनों से गहराई बिजली की समस्या का निदान होता नहीं दिख रहा, बल्कि मौसम के तल्ख तेवरों के बीच सप्लाई में कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

एक बार फिर शुक्रवार को यही हालात रहे, हालांकि सूबे की राजधानी भयंकर बिजली संकट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, लेकिन आधे शहर की दो बार बत्ती जरूर गुल हुई।
विज्ञापन


इससे राजाजीपुरम कॉलोनी से हजरतगंज और मोहनलालगंज से कैंट तक 20 लाख की आबादी को बिजली संकट का झटका लगा।

लोग रात तक बिजली संकट के इस झटके से उबर नहीं पाए। यानी ओवर लोडिंग के चलते ताबड़तोड़ कटौती का दौर चलता रहा।

यह बिजली संकट 220 केवी सरोजनीनगर उपकेंद्र के तीन पावर ट्रांसफार्मर के एक साथ ट्रिप (बंद) होने से पैदा हुआ। ट्रांसफार्मर बंद हुए तो 132 केवी मार्टिनपुरवा, टिकैतराय तालाब, पीजीआई उपकेंद्र ठप हो गए।

इसका तगड़ा झटका 220 केवी चिनहट उपकेंद्र को भी लगा पर इंजीनियरों की सतर्कता से यहां पर ट्रिपिंग नहीं हो सकी। इससे पूरे शहर की बिजली ठप होने से बच गई।

सरोजनीनगर उपकेंद्र पर इंजीनियरों ने छह मिनट में ही पावर ट्रांसफार्मर चालू कर लिए। जबिक 14 मिनट के बाद दोबारा पावर ट्रांसफार्मर ट्रिप हुए तो 30 मिनट तक 33 उपकेंद्र खामोश हो गए।

एक्सईएन इमामुद्दीन खान ने बताया कि सरोजनीनगर के तीनों पावर ट्रांसफार्मर तो शुक्रवार शाम को साढ़े पांच बजे के करीब चालू हो गए पर संकट को टालने के लिए बिजली कटौती की जा रही है।

12 घंटे संकट पर फूटा गुस्सा, सुल्तानपुर हाईवे जाम
लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने पर शुक्रवार रात दस बजे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

नाराज हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सीएचसी के पास स्थित उपकेंद्र के सामने सुल्तानपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नाराज ग्रामीणों ने विरोध में टायर भी फूंक दिए। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। जाम-प्रदर्शन से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने में जुटी है। मालूम हो कि 19 अगस्त को भी ग्रामीणों ने तीन दिन तक इलाके में बिजली न आने पर हाईवे जाम कर दिया था।

सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
गोसाईंगंज में लगातार बिजली कटौती से आजिज आकर लोगों ने देर रात सुल्तानपुर रोड पर जाम लगा दिया और रास्ते पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया।

आधी रात के बाद भी लोग बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग में जमे रहे हैं। इससे पहले लोगों ने उपकेंद्र पर धावा बोला तो वहां मौजूद कर्मचारी हालात नाजुक भांपकर कार्यालय छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। भड़के उपभोक्ताओं का कहना था कि तीन दिन पहले करीब 100 उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर धरना दिया था।

तब उन्हें बिजली आपूर्ति नियमित कर देने का भरोसा दिया गया था। इसके बावजूद कटौती लगातार जारी है। इससे फसलों की सिंचाई रुकी हुई हैं।

इधर, न्यू आलमबाग उपकेंद्र पर भी लोगों ने बिजली कटौती के विरोध में देर रात हंगामा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें