फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अंडे का फंडा क्लीयर करेगा पॉल्ट्री एक्सपो

Thu, 12 Sep 2013 05:40 PM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको शायद ही पता हो कि यूपी में अंडों की खपत पूरी करने के लिए रोजाना 1.5 करोड़ अंडे दूसरे राज्यों से मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन


इस कमी को पूरा करने के लिए पॉल्ट्री उद्योग के विकास की कवायद शुरू हो चुकी है।

विकास की राह तैयार करने के लिए तीन दिवसीय पॉल्ट्री एक्सपो का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है।

पॉल्ट्री एक्सपो की शुरुआत 14 सितंबर को गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया है। यह एक्सपो 16 सितंबर तक चलेगा। आयोजक बीवी शिवशंकर ने बताया कि इस एक्सपो में कुल 65 स्टॉल लगाए गए हैं।

सभी स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। कुल 56 कंपनियां इस एक्सपो में पॉल्ट्री उद्योग से जुड़ी मशीन और जरूरी तकनीक पर जानकारी देंगीं। उद्घाटन सपा केराष्ट्रीय सचिव अशोक बाजपेई के हाथों होगा।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन और निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. रूद्र प्रताप को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

प्रेसवार्ता में मौजूद पॉल्ट्री उद्योग के विशेषज्ञ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अंडा कॉर्डिनेशन कमेटी ने 2015 तक देश में अंडा और कुक्कट मांस का विकास क्रमश: 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत हर साल तय किया है।

यूपी में इसकी काफी संभावना है। पॉल्टी एक्सपो में हम इसी विकास की दिशा तय करने की कोशिश में हैं। अभी यूपी में केवल 25 अंडा प्रतिदिन ही उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


जरूरत को पूरा करने के लिए 1.5 करोड़ अंडा हमें दूसरे राज्यों से मंगाना होता है। इससे हर साल करीब 1000 करोड़ की धनराशि दूसरे राज्यों को चली जाती है। इस मांग को पूरा करने के साथ हम निर्यात करने की स्थिति में लाना चाहते हैं।

इस दौरान यूपी लेयर फार्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सपा के प्रदेश सचिव अली अकबर भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें