फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: विधायक अदिति और उनकी बहन के खिलाफ पोस्टर में अभद्र टिप्पणी, एसपी बोले- शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

Sun, 05 Dec 2021 11:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह के पोस्टर जिले भर में लगाए गए हैं। इनमें उनके व उनकी बहन के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह और उनकी बहन देवांशी सिंह के खिलाफ पोस्टर के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे पोस्टर शहर में कई जगह लगे हैं। पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणियां लिखी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। बताते हैं कि ऐसे पोस्टर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बांटे गए हैं। अब पोस्टर वार होने के साथ ही जिले की सियासत गर्मा गई है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के लिए काम करें प्रियंका-अदिति

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा वाकई में यदि महिलाओं की बेहतरी की बात करती हैं तो उन्हें पहले कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ व पंजाब में महिलाओं को फ्री बस, फ्री स्मार्टफोन देने चाहिए। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झूठी प्रतिज्ञा न करें। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर उनका चुरुवा से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत हुआ।

विज्ञापन


सुपर मार्केट में आयोजित सम्मान समारोह में अदिति ने कहा कि उनके क्षेत्र में कुछ लोगों की हिम्मत और उनकी गुंडई बढ़ रही है। हमारा कहना है कि ऐसे लोग लाइन में रहें, वरना ठीक नहीं होगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विधायक रामनरेश रावत, मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा, शुभम जायसवाल, सोनू सिंह, मुजीब अहमद ने स्वागत किया। अदिति ने चुरुवा हनुमान मंदिर में माथा भी टेका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें