फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता उदित राज के बयान के लिए माफी मांगने की मांग की

Fri, 21 Feb 2025 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के लालगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें कहा गया है कि उन्होंने दलितों को गुमराह करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का बहुजन स्वाभिमान मंच ने विरोध किया है और राहुल गांधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की गई है।

विज्ञापन


ये पोस्टर बहुजन स्वाभिमान मंच की तरफ से लगाए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि राहुल गांधी जी बहुत हो गया। आपकी दोगली नीति एक तरफ अनुसूचित जाति के लोगों का वोट पाने के लिए मूल भारतीय छात्रावास/वीरा पासी जी के स्मारकों पर जाकर दलितों का हितैषी दिखाकर इस पूरे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के नेताओं से दलितों की मसीहा चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी बहन मायावती का गला घोंटने का एलान करा रहे हैं।
विज्ञापन


यह अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है। इस पर माफी मांगो अन्यथा दलित समाज आपको सबक जरूर सिखाएगा।

  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें