फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब सूर्यास्त के बाद भी होगा पोस्टमार्टम, जारी किए गए आदेश

Wed, 24 Nov 2021 02:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में एसीएस ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम कराने संबंधी आदेश जारी किया था। इसमें सभी राज्यों को सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था।

मंगलवार को एसीएस अमित मोहन प्रसाद ने महानिदेशक स्वास्थ्य को भेजे आदेश में कहा कि सभी अस्पतालों में रात के समय भी पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की जाए। जहां व्यवस्थाएं हैं, वहां रात में पोस्टमार्टम शुरू कर दिया जाए। अन्य स्थानों पर जल्द से जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


महानिदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि इस फैसले से मृतकों के परिजनों को राहत मिलेगी। अंग प्रत्यारोपण को भी बढ़ावा मिलेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि किसी तरह का कानूनी विवाद हो तो उसे साक्ष्य के तौर पर रखा जा सके।

हत्या, आत्महत्या, संदिग्ध मामलों, क्षत-विक्षत शव आदि का पोस्टमार्टम रात में नहीं होगा, लेकिन इन मामलों में कानून व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियां होने पर पैनल बनाकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें