बंगला बाजार पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। आशियाना में सोमवार दोपहर बंगला बाजार पुलिस चौकी के पास राशन दुकानदार को पोर्टर कर्मचारी ने पीट दिया। वहीं आरोपी पर लूट के प्रयास का भी आरोप है। दोपहर में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने रात में चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर आरोपी पोर्टर कर्मी पीड़ित की दुकान पर सामान डिलीवर करने आया था। उसकी दुकानदार से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी ने उसे पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि पोर्टर कर्मी ने उनके पास रखे करीब चार लाख रूपये लूटने का भी प्रयास किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।