फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ चिड़ियाघर के रोजी पेलिकन बढ़ाएंगे गोरखपुर जू की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ चिड़ियाघर के रोजी पेलिकन अब गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान की रौनक बढ़ाएंगे। दोनों चिड़ियाघरों के बीच रोजी पेलिकन पक्षियों के दो जोड़े गोरखपुर भेजने पर सहमति बन गई है। इन्हें ले जाने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम एक सप्ताह के भीतर लखनऊ आएगी।
विज्ञापन

प्राणि उद्यान में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और संबंधित चिड़ियाघरों से आवश्यक वार्ता भी की जा चुकी है। इसी क्रम में लखनऊ, कानपुर और दिल्ली चिड़ियाघरों से वन्यजीवों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी। हालांकि, पिछले वर्ष बर्ड फ्लू के संक्रमण के कारण गोरखपुर और कानपुर चिड़ियाघर कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए थे, जिससे यह प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।

चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणि उद्यान के शुभारंभ के समय चार रोजी पेलिकन पक्षी लाए गए थे। दर्शकों के बीच इन पक्षियों की लोकप्रियता को देखते हुए अब दो और जोड़े लाने का निर्णय लिया गया है। रोजी पेलिकन आकार में बड़े और आकर्षक पक्षी होते हैं। इनके पंखों का फैलाव लगभग सात से 11 फीट तक होता है, जो इन्हें अन्य पक्षियों से अलग पहचान देता है। पक्षियों के स्थानांतरण को लेकर दोनों चिड़ियाघरों के बीच सहमति बन चुकी है और जल्द ही इन्हें लाने के लिए प्राणि उद्यान की टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें