फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी, अगले साल से शुरू होगा यातायात: यूपीडा सीईओ

Thu, 31 Oct 2019 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम काफी तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि अगले साल से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 340.82 किलोमीटर है। 30 अक्तूबर तक 20 प्रतिशत से अधिक भौतिक कार्य पूरे कर लिए गए थे। किसी भी प्रोजेक्ट में बड़ी बाधा बनने वाले जमीन अधिग्रहण का काम भी यहां करीब-करीब पूरा हो चुका है।

98 प्रतिशत से अधिक जमीन खरीदी या अधिग्रहीत की जा चुकी है। अब तक 34 अंडरपास, 242 बॉक्स कल्वर्ट्स के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बड़े व छोटे पुल और आरओबी का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपीडी की ओर से कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक पैकेज के लिए 1-1 पीआईयू भी स्थापित किए गए हैं। 8 पैकेजों की कुल अनुबंधित लागत 11216.11 करोड़ रुपये है। परियोजना का निर्माण कार्य अनुबंधित अवधि 36 माह के स्थान पर 30 माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मेन कैरिजवे का काम 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें