प्रदेश सरकार मोदी केयर के रूप में प्रचारित केंद्र की आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा योजना) से छूटे गरीबों को अपने खजाने से लाभ देगी। इसके लिए 2019-20 के बजट में एलान किए जाने की तैयारी है।
केंद्र सरकार 2011 के सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा केनीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। इसमें मरीज को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
इसके लिए सरकारी व प्राइवेट अस्तपालों को इम्पैनल किया गया है। प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देने का काम तेजी से चल रहा है और बड़ी संख्या में लाभार्थी इस योजना का फायदा पा रहे हैं।