फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः kgmu के ट्रॉमा सेंटर में गरीबों को 5000 रुपये तक दवाएं मुफ्त मिलेंगी

Sat, 16 Dec 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में आने वाले गरीब-बेसहारा (विपन्न श्रेणी) मरीजों का इलाज शुरू करने में अब पैसे की कमी बाधा नहीं बनेगी। उन्हें 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक दवाएं-जांच की सुविधा मुफ्त मिलेंगी। खास बात है कि जूनियर डॉक्टर से लेकर विभागाध्यक्ष तक की मुहर पर यह लाभ मरीजों को मिल सकेगा। 
विज्ञापन


केजीएमयू अधिकारियों की मानें तो ट्रॉमा सेंटर में रोजाना में 15 से 20 मरीज ऐसे आते हैं, जिनके पास न तो बीपीएल कार्ड होता है और न ही इलाज के लिए पैसे। ऐसे किसी भी मरीज का इलाज पैसे की कमी से न रुके, इसके लिए मुफ्त दवा की यह व्यवस्था की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

किसे कितनी जांच-दवाएं मुफ्त लिखने का अधिकार

केजीएमयू - फोटो : amar ujala
रेजीडेंट- 500 रुपये
सीनियर रेजीडेंट- 2000 रुपये
विभागाध्यक्ष-5000 रुपये

इस संबंध में केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि 500 से 5000 रुपये तक मुफ्त दवा की व्यवस्था ट्रॉमा सेंटर समेत इमरजेंसी विभागों पर लागू होगी। इसमें डॉक्टर गरीब-बेसहारा लोगों की मदद के लिए वेलफेयर सोसाइटी के तहत दवाएं दिला सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें