फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक रिजल्ट : दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 92 फीसदी सफल

Wed, 22 Sep 2021 10:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परीक्षा में करीब 92 फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे। छात्र परीक्षाफल वेबसाइट www.urise.up.gov.in और www.bteup.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सेमेस्टर प्रणाली पाठ्यक्रमों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। परीक्षा में करीब 92 फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे। छात्र परीक्षाफल वेबसाइट www.urise.up.gov.in और www.bteup.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि ऑनलाइन कराई गई दोनों सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1,16,460 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1,07,221 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 9334 छात्र अनुत्तीर्ण हुए जबकि 97887 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। करीब 18395 छात्रों को बैक पेपर के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

1683 छात्रों की परीक्षा निरस्त
परिषद के सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान हुई ऑनलाइन मॉनिटरिंग में कई छात्रों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। संदेह के घेरे में आए 1165 छात्रों का परीक्षाफल परीक्षा समिति ने रोक दिया है। वहीं 1683 छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें