प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 से 20 जून तक होगी। इस बार पूरी प्रवेश परीक्षा जेईई की तर्ज पर ऑनलाइन कराई जाएगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के निदेशक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in और www.jeecup.org पर लिंक फरवरी के तीसरे सप्ताह में उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रदेश में 150 राजकीय, 19 सहायता प्राप्त और करीब 1203 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान हैं, जिनमें 2,41,810 सीटें हैं।