फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीयों ने कोरोना से लड़ने के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिए 25 लाख रुपये

Tue, 24 Mar 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे लोगों को हो रहे नुकसान को देखते हुए यूपी के माननीयों ने भी मदद का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक महीने का वेतन और विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या के गोसाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने जिला प्रशासन को 20 लाख रुपये देने का एलान किया।

अयोध्या की बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी शोभा सिंह चौहान ने विधायक निधि से पीड़ितों को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।

इसके अलावा, भाजपा विधायक देवमणि ने विधायक निधि से 15 लाख, सपा एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने पांच लाख व सपा के ही अबरार अहमद ने 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें