फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप कांड में दो मामलों में चार्जशीट दाखिल करेगी सीबीआई, आरोपी विधायक से फिर होगी पूछताछ

Sat, 09 Jun 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन

उन्नाव मामले की छानबीन में लगी सीबीआई इस केस में दर्ज हत्या व फर्जी मुकदमे के संबंध में जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करेगी। उसकी यह कार्रवाई आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुरू होगी। जांच एजेंसी अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


इसमें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा माखी थाने के तत्कालीन प्रभारी व दरोगा कामता प्रसाद और विधायक की नजदीकी महिला शशि शामिल है। सीबीआई ने हाल ही में एक अन्य आरोपी टिंकू सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। अब पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और उन्हें फर्जी केस में फंसाने के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

प्रकरण की छानबीन से जुड़े सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई दो आरोपों के बारे में चार्जशीट लगाएगी। एक हत्या एवं दूसरा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का है। अधिकारियों का मानना है कि दोनों ही मामलों में आरोप साबित करने के लिए एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। रिमांड अवधि में लिए जा रहे आरोपियों के बयान भी साथ में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीबीआई इस बार चार्जशीट दाखिल करने से पहले विधि विशेषज्ञों से परामर्श भी ले रही है ताकि कोई कसर न रह जाए। आरोपियों का बयान दर्ज होने के बाद सीबीआई आरोपी विधायक से एक बार फिर पूछताछ करने पर विचार कर रही है। सीबीआई अफसरों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि पूरे घटनाक्रम को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

विज्ञापन

पूर्व एसपी नेहा पांडेय से कल हो सकती है पूछताछ

demo pic
न्नाव रेप कांड में सीबीआई सोमवार को उन्नाव की पूर्व एसपी नेहा पांडेय से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने 161 का नोटिस भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच एजेंसी को रेप के मामले में जल्द ही अपनी तफ्तीश पूरी करनी है। पीड़िता ने जिस तारीख को रेप और पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखे जाने की बात कही है, उस समय नेहा पांडेय ही उन्नाव की एसपी थीं। ऐसे में नेहा पांडेय का बयान अहम है। 2009 बैच की आईपीएस नेहा मौजूदा समय में आईबी में तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें