फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी एक बार फिर शर्मसार, अस्पताल में भर्ती आरोपी को पिलाई स्मैक, मचा हड़कंप

Mon, 04 Feb 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में आरोपी को इस तरह पिलाया जा रहा स्मैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली में पुलिस ने शनिवार रात खाकी को शर्मसार कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी को पुलिस वाले ने स्मैक पिला दी। लालगंज कोतवाल कंचन सिंह पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश करती रहीं। आरोपी को स्मैक पिलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




एसपी सुनील कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ लालगंज को प्रकरण की जांच सौंपी है। वहीं आरोपी दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं सीओ लालगंज को जांच सौंपी है। दरअसल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बन्नामऊ गांव निवासी शिवम सिंह समेत तीन लोगों को शनिवार रात मारपीट की सूचना पर पुलिस पकड़कर कोतवाली लाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे भर्ती कराया। उसके मुंह से झाग से निकल रहा था। बताते है कि इलाज के बाद भी सेहत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में आरोपी को पुलिस वालों ने भी स्मैक पिलाई।

आरोपी को पुलिस वालों ने स्मैक पिलाई है या नहीं, इसकी जांच सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम से कराई जा रही है। जांच में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लालगंज कोतवाल की भूमिका भी जांच कराई जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें