बीती रात नेरवा इलाके के जमराड़ी बैरियर पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को लेकर ले जा रहे आरोपियों की कार को चेकिंग के लिए रोका तो आरोपी युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों से भी उलझ गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शिलाई निवासी राजेश, राजेंद्र, रघुवीर, राजीव और कुपवी निवासी गोपाल के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से कब्जे में ली गई कार संख्या एच पी85-0774 राजेंद्र की है। चौपाल के डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 363, 366, पोक्सो एक्ट की सेक्शन 17 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों के कार्य में बाधा पहुंचाने पर आईपीसी की धारा 353 भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सिविल जज ठियोग की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।