फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट किया तो तुरंत पहुंचेगी पुलिस, डीजीपी ने दिए निर्देश

Sun, 03 Apr 2022 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आत्महत्या संबंधी पोस्ट फेसबुक पर डालने पर पुलिस तुरंत पहुंचेगी और तत्काल कार्रवाई करेगी। डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल व जिलों की सोशल मीडिया सेल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल व जिलों की सोशल मीडिया सेल को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसी पोस्ट पर नजर रखें जो आत्महत्या से संबंधित हों। ऐसे मामलों में पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि आत्महत्या से संबंधित पोस्ट को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए फेसबुक से भी मदद ली जा रही है। नई व्यवस्था के तहत फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट किया जाता है, तो फेसबुक कंपनी के अमेरिका स्थित मुख्यालय द्वारा यूपी पुलिस के सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर की अधिकृत ई मेल आईडी व फोन नंबर पर ऐसे पोस्ट करने वाले के संबंध में तत्काल अलर्ट भेजा जाएगा।

नई व्यवस्था के बाद दो लोगों की पुलिस ने बचाई जान
डीजीपी ने बताया कि इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद से दो मामलों में पुलिस ने आत्महत्या पर आमादा दो लोगों की जान बचाई है। एक मामला प्रयागराज का है जहां पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा था और उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसकी सूचना पुलिस को हुई और पुलिस लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंच गई और उसकी काउंसिलिंग की। वहीं एक 11 वीं की छात्रा फेल होने के बाद आत्महत्या करने जा रही थी उसे भी बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें