फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब 12 बीवियों के रहस्य से पदा उठाएगी पुलिस, 14वीं पत्नी के लिए की थी 13वीं की हत्या

Mon, 09 Oct 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चौदहवीं शादी के लिए 13वीं बीबी के कत्ल के मामले में अब पुलिस आरोपी की 12 पूर्व पत्नियों की खोज-खबर लेगी। रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी मुस्तकीम को भले ही जेल भेज दिया है, लेकिन 12 पत्नियों के साथ उसने किस तरह का सुलूक किया और अब वो कहां, किस हाल में है, इसकी भी पुलिस पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


इस मामले में रोखा की रहने वाली 14वीं पत्नी से भी पूछताछ हो सकती है। एसओ नसीराबाद का कहना है कि जरूरत पड़ी तो आरोपी को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के काले का पुरवा मजरे तेंदुआ निवासी मुस्तकीम की पत्नी रेशमा की लाश नसीराबाद थाना क्षेत्र के छूलामऊ गांव के पास मिली थी। रेशमा का मायका जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे जयसिंह मजरे हेमराज सिंह में था।
विज्ञापन


लाश मिलने के बाद रेशमा के पिता सत्तार ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 14वीं शादी करने के बाद उनकी बेटी का आरोपी ने कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

12 सही सलामत हैं या नहीं...

पुलिस ने मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वारदात के विवेचक यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर 12 बीबियों के साथ कैसा सुलूक किया गया। यह महिलाएं सही सलामत हैं या फिर उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। यही नहीं रोखा की रहने वाली 14वीं बीबी से भी पूछताछ की जा सकती है।

उधर काले का पुरवा मजरे तेंदुआ गांव के प्रधान रामसजीवन पाल का कहना है कि मुस्तकीम ने शादियां तो कई की हैं, लेकिन उनको क्यों छोड़ दिया या फिर वे किस हाल में है इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि दो तीन शादियां तो जायस के आसपास के गांवों में किए जाने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं से उसने शादी की या फिर ऐसे ही रख लिया इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें