फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की तलाश में सात स्थानों पर दबिश, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी

Mon, 14 Nov 2022 11:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्प्णी करने के मामले में पुलिस ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। उनके खिलाफ हजरतगंज में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की तलाश में मध्य जोन की पुलिस ने सात स्थानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य जोन अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया था कि अनुराग भदौरिया ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, सभी जिला मुख्यालयों पर लागू होगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। कौशिक ने बताया कि आरोपी सपा प्रवक्ता की तलाश में उनके आवास, फार्म हाउस, करीबी रिश्तेदार व परिचितों सहित सात संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है लेकिन वह कहीं नहीं मिले हैं।

पुलिस की एक टीम गैर जनपद भी गई है। चार टीमें लखनऊ में दबिश दे रही है। वहीं, सर्विलांस टीम लगातार सपा प्रवक्ता की लोकेशन ले रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें