फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बाथरूम में बेहोश पड़े थे बुजुर्ग, पुलिस ने यूं बचाई जान

Fri, 08 May 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गौतम पल्ली थाने की पुलिस टीम ने वृद्घ को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में गौतमपल्ली पुलिस की सतर्कता से गुरुवार को क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी मनोहर सिंह (83) की जान बच गई। दरअसल बुजुर्ग बाथरूम में बेहोश पड़े थे। दिल्ली निवासी उनकी बेटी की कॉल पर पुलिस ने समय रहते वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग की बेटी ने एडीसीपी व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी मनोहर सिंह अकेले रहते हैं। उनके चारों बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली में रहने वाली बेटी ने एडीसीपी को कॉल कर सूचना दी कि पिता घर में बेहोश पड़े हैं। समय से इलाज नहीं मिला तो मौत हो सकती है।

आनन-फानन प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सत्य प्रकाश टीम के साथ बुजुर्ग के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बाथरूम में मनोहर सिंह बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन


एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा के निर्देश पर मनोहर सिंह को तत्काल सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर थोड़ी देर और हो जाती तो मौत हो सकती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें