पुलिस ने मौके से विनीत व नासिर नामक दो चौकीदारों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चौकीदारों ने बताया कि वह दोनों मात्र 15 दिन पहले ही यहां नौकरी पर रखे गए है। चौकीदारों ने बाबू जायसवाल नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब महमूदाबाद सप्लाई किए जाने की बात कही है।
हरगांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति अभय सिंह, नैपाल सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भी एफआईआर कराने की बात कही है।