फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बाल विवाह में पुलिस के पहुंचने पर मचा हड़कंप, मौके से कार्यक्रम छोड़कर भागे बराती

Sun, 08 Mar 2020 07:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
श्रावस्ती में बाल विवाह होने की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बराती कार्यक्रम छोड़कर अपने वाहनों ने निकल भागे।
विज्ञापन


जिले के थाना इकौना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर भगवानपुर मे शनिवार की रात बाल विवाह की सूचना पर उप जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर बाल विवाह रुकवा।

बरात आये सभी बराती अपने अपने वाहनों से बैरंग वापस भाग गये। थाना इकौना ग्राम कल्याणपुर मौजा भगवानपुर निवासी  जोखन पुत्र प्रेम नाथ की लड़की शालिनी (14 वर्ष) व  थाना गिलौला निवासी ग्राम शाहपुर कठोतिया मौजा चय पुरवा निवासी मनीराम चौरसिया पुत्र विद्याराम का पुत्र शुभम चौरसिया (16 वर्ष) का विवाह शनिवार सात मार्च की रात हो रहा था। बरात भगवानपुर मे आई हुई थी ।
विज्ञापन


दूल्हे के द्वारचार के लिए निकलने से पहले ही किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी। जिस पर

तहसील इकौना के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे हमराह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विवाह रुकवा दिया। बरात में पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बराती अपने वाहनों से भाग निकले। लड़का व लड़की पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें